Home Blog March 2026 से यूपी के 10 शहरों  से शंख एयर लाइन शुरू...

March 2026 से यूपी के 10 शहरों  से शंख एयर लाइन शुरू करेगा सस्ती घरेलू हवाई उड़ान

7
0

Prayagraj

Prayagraj: मार्च से प्रदेश के 10 शहरों में सस्ती घरेलू हवाई उड़ान सेवा शंख एयर शुरू होने जा रही है। जिन शहरों के लिए यह सेवा शुरू होगी उनमें लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद और बागडोगरा शामिल है। इनमें पहले दिल्ली और मुंबई के लिए सेवा शुरू होगी।

शंख एयर लाइन के मुखिया श्रवण कुमार विश्वकर्मा का दावा है वह कि-डायनमिक किराया नहीं लागू करेंगे। इससे सुबह और शाम की उड़ानों के किराए में अंतर नहीं होगा। त्योहारों पर भी उड़ानों का किराया सामान्य ही रहेगा। शुरुआत में शंख एयरलाइंस एयर बस ए 320 विमान से उड़ान भरेगी।

पहले बोइंग 737 का प्लान था लेकिन तकनीकी कारणों से एयरबस को चुना गया। फिलहाल तीन विमान तैयार हैं। बेड़े में पहले 10 से अधिक विमान शामिल किए जाएंगे। फिर 2026 से 2027 तक 25 विमान होंगे। एयरलाइन को नागरिक उड्डयन मंत्रालय से एनओसी मिल गई है। अब मार्च में लखनऊ से उड़ानें शुरू होंगी।

कम किराए में हवाई सफर का होगा एक और विकल्प

एयरपोर्ट पर अभी 140 विमानों का संचालन होता है। सबसे अधिक 80 विमान इंडिगो के हैं। इसके अलावा और एयर इंडिया, विस्तारा, अकासा आदि विमानन कंपनियां उड़ान सेवाएं दे रही हैं। इनमें अभी सबसे कम किराया इंडिगो का है लेकिन शंख का जो दावा है उसमें इंडिगो को कड़ी टक्कर मिलेगी। ऐसे में लोगों के पास कम किराए में सफर का एक और विकल्प रहेगा।
 
कौन हैं नई शंख एयर लाइन के मुखिया

शंख एयर लाइन की मुखिया श्रवण कुमार उन्नाव शहर के कलक्टरगंज के निवासी हैं। कोरोना काल तक यह टेंट का कारोबार करते थे। कोरोना के बाद वह कानपुर चले । एयर लाइन में आने से पहले श्रवण ने रियल एस्टेट सेक्टर और खनन के क्षेत्र में काम किया। चर्चा है कि उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर ही अकेले एयर लाइन कंपनी खड़ी की।