युवा जागृति मिशन कार्यशाला में विद्यार्थियों को सफलता, संस्कार और अनुशासन का संदेश
मुजफ्फरनगर।जड़ौदा स्थित होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उनमें सकारात्मक जीवन मूल्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से युवा जागृति मिशन कार्यशाला का आयोजन किया गया।मुख्य वक्ता इंजीनियर श्रीपाल तोमर (रोहिणी, दिल्ली) ने विद्यार्थियों को सफलता,अच्छे संस्कार, अनुशासन और समय के सदुपयोग का महत्व समझाया।श्रीपाल तोमर ने कहा कि जीवन में सफलता पाने के लिए बुरी आदतों का त्याग कर अच्छी आदतें अपनाना जरूरी है।विद्यार्थी जीवन व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण समय है। गलत संगति और नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।उन्होंने माता-पिता, गुरुजनों और बड़ों का सम्मान करने की भी सीख दी।उन्होंने मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के संतुलित उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि विद्यार्थी डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल ज्ञान बढ़ाने और अपनी क्षमताओं के विकास के लिए करें।नियमित दिनचर्या,समय प्रबंधन,निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम सफलता की राह आसान बनाते हैं।सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास के साथ प्रयास करने से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।कार्यक्रम का शुभारंभ श्रीपाल तोमर, प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया,राजकुमार मलिक,नितिन कुमार और योग शिक्षक सतकुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं,बल्कि विद्यार्थियों को संस्कारवान,जिम्मेदार और सफल नागरिक बनाना भी है।कार्यशाला में विद्यार्थियों को अनुशासन अपनाने,समय का सदुपयोग करने और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया गया।