ऑपरेशन सवेरा: सहारनपुर में नशा तस्कर गिरफ्तार, 130 ग्राम चरस बरामद फोटो 986
सहारनपुर। डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर चलाए जा रहे "ऑपरेशन सवेरा - नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर" अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार एसएसपी के निर्देशन में एसपी नगर और सीओ नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एचएन सिंह के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान अभियुक्त अक्षय उर्फ नंदू पुत्र सुरेश सैनी निवासी ग्राम हलालपुर को हलालपुर से मंशापुर जाने वाली नहर पटरी किनारे खंडहर से पकड़ा गया। उसके कब्जे से 130 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई है। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मु.अ.सं. 540/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है और अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।