Uttar Pradesh
विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत 29 सितंबर से ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की एफएलसी का कार्य होगा प्रारंभ
कमाल खान/प्रातःकाल एक्सप्रेस
बलरामपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के संदर्भ में जनपद में ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) का कार्य दिनांक 29 सितंबर, 2026 से प्रारंभ किया जाएगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ विपिन कुमार जैन द्वारा जारी आदेश के अनुसार जनपद में निर्धारित 1752 मतदेय स्थलों के सापेक्ष 2540 बैलेट यूनिट, 2540 कंट्रोल यूनिट एवं 2540 वीवीपैट मशीनों की एफएलसी की जाएगी।
इस कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण कराने के लिए दिनांक 29 सितंबर, 2026 से कार्य समाप्ति तक प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से सायं 7 बजे तक, अवकाश दिवस सहित, ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस खोला जाएगा।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामित एफएलसी सुपरवाइजर, अपर जिला मजिस्ट्रेट (वित्त एवं राजस्व) तथा सहायक एफएलसी सुपरवाइजर, अपर उप जिलाधिकारी, बलरामपुर को निर्देशित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मैनुअल एवं दिशा-निर्देशों का गहनतापूर्वक अध्ययन करते हुए ईवीएम एवं वीवीपैट की एफएलसी का कार्य अपनी देखरेख में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
एफएलसी कार्य के दौरान मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपस्थित रहने हेतु अनुरोध किया गया है। संबंधित प्रतिनिधि स्वयं उपस्थित हो सकते हैं अथवा अपने अधिकृत प्रतिनिधि को प्राधिकार पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ भेज सकते हैं।एफएलसी कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधीक्षक द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।