Uttar Pradesh
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता, छात्राओं को दिलाई स्वच्छता शपथ
मुजफ्फरनगर, 25 सितंबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, नगर क्षेत्र मुजफ्फरनगर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की इस वर्ष की थीम “स्वच्छता में सहभाग: स्वच्छ भारत, विकसित भारत” रही।
जिलाधिकारी/अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला गंगा समिति के निर्देशन तथा सचिव/प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग के मार्गदर्शन में जिला गंगा समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार द्वारा विद्यालय में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने स्वच्छता विषय पर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में रिया ने प्रथम, रुपाली ने द्वितीय तथा नन्दिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली अन्य सभी छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
इस अवसर पर डॉ. राजीव कुमार ने छात्राओं से स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया और दैनिक जीवन में स्वच्छता को अपनाने के लिए प्रेरित किया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा रिया ने उपस्थित छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी हर्ष कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के मार्गदर्शन में विद्यालय की वार्डन, शिक्षिका पूनम जयंत, ममता शर्मा तथा छात्रा कनीज का सहयोग रहा।