Uttar Pradesh
अखिल भारतीय कुर्मी महासभा की जिला बैठक संपन्न: 14 बच्चियों को बांटी गईं साइकिलें
घूरपुर (प्रयागराज)। अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के तत्वावधान में रविवार (27 सितम्बर 2026) को जे.बी.एस. रामसिंह आई.टी.आई. कॉलेज, बलापुर (करछना), प्रयागराज में जिला बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री सुभाष सिंह पटेल एवं संगठन महामंत्री संतोष सिंह पटेल उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं सामाजिक विकास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर जनहित पहल के तहत 14 जरूरतमंद बच्चियों को साइकिल वितरित की गईं।
कार्यक्रम में प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति:
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज सिंह पटेल, राष्ट्रीय प्रमुख महामंत्री साधना सचान, प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह पटेल, संगठन महामंत्री संतोष पटेल, प्रदेश प्रवक्ता देवी सिंह पटेल, युवा प्रदेश सचिव अनुज सिंह पटेल, राष्ट्रीय महामंत्री सुभाष पटेल, राष्ट्रीय प्रवक्ता अंगद पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश पटेल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओ.पी. सिंह, जिला अध्यक्ष प्रयागराज रंगबहादुर सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लवकुश पटेल तथा प्रदेश सचिव राकेश पटेल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सभी वक्ताओं ने संगठन की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।