‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा दिल्ली, झाँसी के कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन मंडी हाउस पर जुटे कांग्रेसी, राहुल गांधी के समर्थन में उठाई आवाज
झाँसी। कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष आराधना मिश्रा एवं जगदीश चन्द्र जांगिड़ के निर्देश पर दिल्ली के बारा खंबा रोड और मंडी हाउस क्षेत्र में आयोजित प्रदर्शन में झाँसी से बड़ी संख्या में कांग्रेसजन शामिल हुए।
प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए वोट चोरी के मुद्दे का समर्थन करते हुए चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाए। इस दौरान कांग्रेसियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन स्थल पर ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और ‘ज्ञानेश कुमार कहां मिलेगा, बीजेपी के दफ्तर में’ जैसे नारों के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, पीसीसी सदस्य राजेन्द्र सिंह यादव, पूर्व प्रवक्ता बुंदेलखंड क्षेत्र कांग्रेस पार्टी राजेन्द्र शर्मा एडवोकेट, शहर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, डॉ. विजय भारद्वाज, अरविन्द बब्लू, मनीराम कुशवाहा, योगेंद्र सिंह पारीछा, पंकज मिश्रा नौटा, हरवंश लाल, प्रिन्स कटियार, बलवान यादव, अखिलेश गुरुदेव, प्रफुल्ल तिवारी, लोकेन्द्र सिंह यादव, अमीर चन्द्र, हरिओम श्रीवास, सुरेश नगाईच, जीतू श्रीवास, सचिन श्रीवास, मुलायम, रोहित ठाकुर, राजवीर सिंह गुर्जर और हरि शंकर वाल्मीकि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुटता प्रदर्शित करते हुए पार्टी नेतृत्व द्वारा उठाए गए मुद्दों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।