मिशन शक्ति अभियान: छात्रा स्वाति बनीं एक दिन की महिला थाना प्रभारी अलमासपुर के प्राथमिक स्कूल की छात्राओं ने किया महिला थाने का भ्रमण, पुलिस की कार्यप्रणाली और महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।मिशन शक्ति फेस-6.0 अभियान के अंतर्गत महिला थाना में प्राथमिक स्कूल अलमासपुर की छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान मेधावी छात्रा स्वाति को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। छात्राओं ने थाने की कार्यप्रणाली को करीब से समझा और जनसुनवाई की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की।महिला थाना प्रभारी प्रीति चाहल ने मिशन शक्ति टीम के साथ छात्राओं को थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं,पुलिस के कार्यों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका के बारे में जानकारी दी।एक दिन की थाना प्रभारी बनी स्वाति की मौजूदगी में जनसुनवाई भी हुई, जिसमें आमजन की समस्याएं सुनी गईं।छात्राओं को शिकायत दर्ज करने और उनके निस्तारण के लिए की जाने वाली कार्रवाई के बारे में बताया गया।कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों और पुलिस सहायता सेवाओं की जानकारी दी गई।उन्हें छेड़छाड़,उत्पीड़न,घरेलू हिंसा या असुरक्षा की स्थिति में बिना किसी डर के पुलिस से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन धोखाधड़ी के प्रति सतर्क रहने के बारे में भी जागरूक किया गया। छात्राओं को अनजान लोगों के साथ निजी जानकारी साझा न करने तथा किसी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस और परिजनों को देने की सलाह दी गई।कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और निर्णय लेने की समझ विकसित करने के साथ उन्हें महिला सुरक्षा,अधिकारों और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक करना रहा।