अजीतमल मेला ग्राउंड में धूमधाम से हुआ रावण दहन, सैकड़ों की उमडी भीड़
औरैया। जनपद के अजीतमल मेला ग्राउंड में विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। रावण दहन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में नगरवासी मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा भगवान श्रीराम की आरती कर रावण दहन कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तीर छोड़ते ही पुतलें में आग लगी और पूरा मैदान "जय श्री राम" के नारों से गूंज उठा। आतिशबाजी के बीच बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा और शांतिपूर्ण तरीके से रावण दहन संपन्न हुआ,सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा पूरे ग्राउंड में बांस,बल्ली लगाकर सुरक्षा की गई, इस मौके पर नगर अध्यक्ष आशा चक, प्रतिनिधि अखिलेश चक, स्वदेश प्रकाश पोरवाल,
मुकेश दीक्षित, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनू सेंगर,
शिवम् चक, एवं समस्त सभासदगण मौजूद रहे।