मुजफ्फरनगर स्टेशन पर रेल जनसंवाद,यात्रियों से रूबरू हुए रेल अधिकारी
मुजफ्फरनगर।रेलवे की यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और यात्रियों की समस्याओं को जानने के उद्देश्य से गुरुवार को मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रेल जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्टेशन अधीक्षक पवन चौधरी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में रेल अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने।कार्यक्रम के दौरान यात्रियों से स्टेशन पर उपलब्ध सुविधाओं,स्वच्छता और रेल सेवाओं से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।रेल विभाग की ओर से यात्रियों के सुझावों को सुनते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संवाद स्थापित किया गया।
रेल जनसंवाद का उद्देश्य यात्रियों और रेलवे प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा यात्रियों को सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास करना रहा।