भव्यता के साथ निकला पजावा का रामदल, शगुन ग्रुप ने दिया पुरुस्कार
प्रयागराज। विजयादशमी पर श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी का भव्य रामदल पत्थर शिवाला, खुल्दाबाद से निकला। चांदी के हौदे पर श्रीराम-लक्ष्मण की झांकी का लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। महापौर गणेश केसरवानी और सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने आरती की। रामदल में ताड़का वध, सीता स्वयंवर, सीता हरण जैसे प्रसंगों की झांकियां, बैंड-बाजे और देव सवारियां आकर्षण रहीं। खलीफा मंडी में व्यापार मंडल ने आरती की, शगुन ग्रुप ने सभी चौकियों को पुरस्कार दिया। रामदल कोतवाली, चौक, बहादुरगंज होते हुए रानी मंडी पहुंचकर संपन्न हुआ। सुरक्षा में एसीपी निकिता श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस मुस्तैद रही।