विजयदशमी पर अपराध निरोधक समिति ने कैंप लगाकर दिया भाईचारे का संदेश प्रशासनिक-पुलिस अधिकारियों और रामलीला कमेटी व झांकी संचालकों को किया सम्मानित
फतेहपुर। विजयदशमी पर्व पर जिला अपराध निरोधक समिति की ओर से बाकरगंज पुलिस चैकी में कैंप लगाकर आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के साथ रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों और सवारी झांकी संचालकों को सम्मानित किया गया।
समिति के सचिव एवं जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण ने तहसीलदार सदर राजकुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा और चैकी प्रभारी प्रवेश कुमार सहित रामलीला कमेटी के अध्यक्ष, महामंत्री व झांकी संचालकों को प्रतीक चिह्न भेंटकर और पटका पहनाकर सम्मानित किया। समिति के सदस्यों ने विजयदशमी की शुभकामनाएं देते हुए हिंदू-मुस्लिम एकता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर रामस्वरूप गुप्ता, जयप्रकाश सिद्धराज, शैलेन्द्र शरण सिंपल, विनोद कुमार गुप्ता, अरुण जायसवाल, मुकुट बिहारी शरण, जितेंद्र त्रिवेदी, शेर आलम, संजय गुप्ता, बृजेश सोनी, संजय चैधरी, रज्जन गुप्ता, मोहम्मद गुलफाम, एडवोकेट आशीष मिश्रा, एडवोकेट अनुराग मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।