उरुवा की पीटी टीम बनी मंडलीय चैंपियन, प्रयागराज का बढ़ाया गौरव
मेजा, प्रयागराज। मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में आयोजित मंडलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में उरुवा ब्लॉक की पीटी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज मंडल में लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संविलियन विद्यालय ओनोर, उरुवा के बच्चों ने प्रयागराज जनपद की पीटी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आकर्षक और शानदार प्रदर्शन किया। उनके प्रदर्शन की अतिथियों ने तालियों से सराहना की। मंडलायुक्त ने पीटी टीम के गुरु द्रोणाचार्य एवं राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त पूर्व शिक्षक राजनारायण प्रजापति तथा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अखिलेश द्विवेदी को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया।
मंडलीय पीटी प्रतियोगिता में प्रयागराज, प्रतापगढ़ और फतेहपुर की टीमों ने प्रतिभाग किया। परिणाम में प्रयागराज की टीम को प्रथम, प्रतापगढ़ को द्वितीय और फतेहपुर को तृतीय स्थान मिला। वहीं ओवरऑल प्रतियोगिता में प्रयागराज ने 659 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। फतेहपुर को 288 और प्रतापगढ़ को 259 अंक मिले।
समापन समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रयागराज अनिल कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए। उरुवा के खंड शिक्षा अधिकारी वरुण मिश्रा के निर्देशन में शिक्षक नेता विनोद शुक्ला तथा एआरपी अजीत मिश्रा और प्रमोद शुक्ला ने बच्चों का पूरे दिन उत्साहवर्धन किया।
उरुवा की पीटी टीम की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, ग्राम प्रधान एवं ग्रामीणों ने बच्चों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।