धाता में सड़कों की बदहाली पर भाकियू टिकैत ने सौंपा ज्ञापन
धाता/फतेहपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने बुधवार को धाता ब्लॉक परिसर में बैठक कर किसानों की समस्याओं को उठाया। ब्लॉक अध्यक्ष रवी करन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद उपजिलाधिकारी खागा को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। इसमें रावण मैदान से दर्शनी स्कूल तक सड़क निर्माण, धाता-गौरा मार्ग की मरम्मत, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तक जाने वाले मार्ग को दुरुस्त कराने और चकमार्गों से कब्जे हटवाने की मांग की गई। किसान नेताओं ने धान-गेहूं क्रय केंद्रों के बार-बार स्थान बदलने पर भी नाराजगी जताई। मांगों पर जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।