धनुष टूटते ही सीता ने डाली वरमाला जय श्री राम के नारों से गूंजा पंडाल
औरैया। जनपद के ग्राम हैदर पुर में बीती रात्रि रामनवमी के उपलक्ष्य में रामलीला मंचन के दौरान
विशाल धनुष भंग का आयोजन किया गया जिसमें उच्च कोटि के कलाकारों द्वारा लीला का वर्णन किया गया। मुनि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर श्री राम ने धनुष को तोड दिया ।और सीता जी ने भगवान श्री राम को वरमाला पहनाते ही पूरा पंडाल जय श्री राम के नारों से गूंज उठा धनुष टूटने की आवाज सुनकर महात्मा भार्गव परशुराम ने क्रोध किया और कहा कि धनुष किसने तोडा है उसका नाम वताओं वरना सभी राजा मारे जायेगें इतनी वात सुनकर भगवान
राम ने कहा नाथ संभुधन भंजन हारा इतने में लखन लाल नें कहा कि उन्होने वाल काल में वहुत सी धनुइयां तोड डाली इस तरह लक्ष्मन - परशुराम के संवाद में भोर सवेरे तक तीखे श्ब्द भेदी वाण चलते रहे दर्शक मंत्र मुग्ध होकर देखते रहे कार्यक्रम का शुभारंभ समाजवादी पार्टी के लोहिया वाहनी के जिलाध्यक्ष युवा समाज सेवी प्रशांत दिवाकर ने फीता काट कर व भगवान श्री राम की आरती उतार कर किया ।इस मौके पर उन्होंने कहा कि रामलीला
विश्व में हमारे देश की पहचान हैं भगवान राम ने जो आदर्श प्रस्तुत किये वह समाज के लिए अनुकरणीय हैं । राम की भूमिका में बृजेन्द्र द्विवेदी कानपुर ,सुरेश त्रिपाठी हमीरपुर लक्मण व परशुराम की भूमिका में आलोक अवस्थी बिल्हौर रहे । कमेटी के अध्यक्ष दीपक शुक्ला ने सभी सहयोगी यो को धन्यवाद ज्ञापित किया।