थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण: 04 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी गई एल्युमिनियम की चादरों से भरी 04 बोरियां बरामद

लखीमपुर-खीरी 25 सितम्बर (डॉ०रईस अहमद उस्मानी ) : पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में चोरी/लूट/नकबजनी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने तथा सम्मिलित अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। प्राप्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली सदर के नेतृत्व में दिनांक 25.09.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सटीक सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खम्भारखेड़ा शुगर मिल से चोरी गई एल्युमिनियम की चादरों सहित 03 चोरों तथा चोरी का माल खरीदने वाले 01 कबाड़ी (कुल 04 अभियुक्तों) को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है। घटना एवं गिरफ्तारी का विवरण थाना कोतवाली सदर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 776/2026 धारा 305(a) बी0एन0एस0 (खम्भारखेड़ा शुगर मिल से एल्युमिनियम चादर चोरी) के अनावरण हेतु पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग में मामूर थी। चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर टिडुई मोड़ निघासन रोड से 03 अभियुक्तों को प्लास्टिक की बोरियों में भरी चोरी की मुड़ी हुई एल्युमिनियम चादरों के साथ पकड़ा गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी जाकिर अली की ओदरहना निघासन रोड स्थित दुकान से कबाड़ के ढेर में छिपाकर रखी गई एल्युमिनियम चादर की एक और बोरी बरामद कर उसे भी गिरफ्तार किया गया। मामले में बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बी0एन0एस0 की वृद्धि की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण 1. अंकित बाल्मिकी पुत्र राजेश, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम कुकरा, थाना मैलानी, जनपद खीरी। 2. रामसनेही पुत्र रामअवतार, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम माड़ी टांडा (अचाकापुर), थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी। 3. कौशल किशोर पुत्र सियाराम, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी ग्राम माड़ी टांडा (अचाकापुर), थाना फूलबेहड़, जनपद खीरी। 4. जाकिर अली पुत्र गुलाम हुसैन, उम्र लगभग 48 वर्ष, निवासी दलालपुरवा, थाना कोतवाली सदर, जनपद खीरी (कबाड़ी/माल खरीददार)। बरामदगी का विवरण • 04 अदद प्लास्टिक की बोरियां (खम्भारखेड़ा शुगर मिल से चोरी की गई मुड़ी हुई एल्युमिनियम की चादरों से भरी हुईं)। पंजीकृत अभियोग का विवरण • मु0अ0सं0: 776/2026 धारा 305(a), 317(2) भारतीय न्याय संहिता थाना कोतवाली सदर, जनपद लखीमपुर खीरी गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम 1. उ0नि0 भारत सिंह तोमर 2. हे0कां0 सुशील कुमार 3. हे0कां0 राजकपूर 4. कां0 पंकज कुमार 5. कां0 विकास कुमार 6. कां0 अमरजीत 7. कां0 गौरव पाठक
इस खबर को शेयर करें