शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता में शिक्षिका सुनीता सम्मानित
प्रयागराज। जनपद स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सिविल लाइंस, प्रयागराज में दो दिवसीय जनपद स्तरीय कला, काफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से शिक्षण सम्बन्धी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जसरा में प्राथमिक स्तर से भाषा एवं गणित तथा उच्च प्रा. स्तर से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं गणित के अध्यापक लगाये गये है। सहायक अध्यापक सुनीता कनौजिया प्रा. वि. बसहरा तरहार विषय भापा ने भी भाग लिया। इस दौरान हुई प्रतियोगिता में शिक्षिका सुनीता कनौजिया ने अपना प्रस्तुतिकरण किया जिसके लिए उनको प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। शिक्षिका सुनीता कनौजिया ने बताया कि वह बच्चों को नवाचार के माध्यम से पढा रही है जिससे वह शीघ्र पढ और सीख सके। उन्होंने बताया कि महापुरुषों की जयंती और पुण्य तिथि पर उनकी तस्वीरों से और त्यौहार पर बच्चों को उसकी उपयोगिता तस्वीरों से बताकर बच्चों को सीख देती हूं।