Uttar Pradesh
शिक्षा व संस्कार मानव जीवन में बहुत है मूल्यवान मझवा विधायक ने किया डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ
मीरजापुर (अमरेश चंद्र पाण्डेय/अभय त्रिपाठी)। विकास खण्ड पहाड़ी के चेंदुली ग्राम सभा मे शुक्रवार को मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने फीता काटकर डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ किया।
मझवां विधायक ने शुभारंभ के दौरान सर्वप्रथम माँ सरस्वती के चलचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया।उसके बाद मुख्य अतिथि मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य का प्रधान प्रतिनिधि शिवबाबा सिंह ने भगवान राम का चलचित्र व बुके व अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान मझवां विधायक ने अपने संबोधन में कहा की ग्रामीण क्षेत्र में शासन के मंसाअनरूप खुलने वाले डिजिटल लाइब्रेरी से अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भी शिक्षा क्षेत्र के सपने साकार होने में काफी सहयोग व सहूलियत मिलेगी,शिक्षा और संस्कार मानव जीवन मे बहुत मूल्यवान है।इसी तरह बीडीओ मुनेश सिंह ने भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां दी अध्यक्षता प्रधान प्रतिनिधि शिवबाबा सिंह ने किया।
इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक मौर्य,देवेंद्र सिंह,ज्ञान प्रकाश सिंह,प्रधानसंघ के ब्लॉक अध्यक्ष ब्यासजी बिन्द, रामदेव सरोज,अनिल पासी, राजकुमार सिंह,मंगला राय आदि लोग मौजूद रहे।