शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए शिक्षिका सुनीता, आशा सम्मानित शांति फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया गया था कार्यक्रम
प्रयागराज। शांति फाउंडेशन गोण्डा की ओर से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह में सहायक अध्यापिका सुनीता कनौजिया प्राथमिक विद्यालय बसहरा तरहार जसरा प्रयागराज एवं सहायक अध्यापिका आशा दूबे संविलियन विद्यालय परसरा जसरा प्रयागराज को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। सम्मान स्वरुप दोनों शिक्षिकाओं को माल्यार्पण कर सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न और अंगवस्त्रम प्रदान किया गया। शिक्षिका सुनीता कनौजिया और शिक्षिका आशा दुबे ने शांति फाउंडेशन के बच्चों के संयोजक एवं उनके बच्चों को उपहार भेंट किया। इस दौरान शिक्षिका सुनीता कनौजिया ने मां पर कविता पाठ भी किया जिसकी। इसके पूर्व भी शिक्षिका सुनीता कनौजिया को शिक्षा के नवाचार के लिए कई अलग - अलग संस्थाओं ने सम्मानित किया है।शिक्षिका सुनीता कनौजिया और शिक्षिका आशा दुबे के सम्मानित होने पर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी, एडी बेसिक (मुख्यालय) मनोज द्विवेदी, प्रयागराज मण्डल के एडी बेसिक संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए अनिल कुमार, उ प्र प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ नेता देवेन्द्र श्रीवास्तव, उ प्र वैचारिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डा ज्ञान प्रकाश सिंह सहित अन्य प्रमुख लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है। शिक्षिका सुनीता कनौजिया ने कहा कि यह सम्मान हमारे लिए अत्यंत हर्ष, गर्व और भावुकता का क्षण रहा। यह सम्मान हमारे द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यो और प्रयासों के प्रति मिले विशवास एवं प्रोत्साहन का प्रतीक है। उल्लेखनीय है कि प्राथमिक विद्यालय बसहरा तरहार जसरा प्रयागराज की सहायक अध्यापिका सुनीता कनौजिया शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार कर रही है। वह बच्चों को पढाने के लिए नित नये प्रयोग उदाहरण देकर करती है जिससे कि बच्चों को पढने में सुविधा होती है। सुनीता पर्यावरण और पक्षी प्रेमी है उन्होंने अपने घर में तीन दर्जन गौरैया के घोसले लगाकर उनको पालती है।