संयुक्त परिषद की बैठक में 2 जीबी डेटा रिचार्ज 200 रुपये तक करने की मांग

मीरजापुर। रामबाग संघ भवन शाखा में संयुक्त परिषद की बैठक जिला अध्यक्ष मोहनलाल यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महंगाई, शिक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की समस्याओं और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष मोहनलाल यादव ने मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए 2 जीबी डेटा वाले 28 दिन के रिचार्ज की कीमत कम करने की मांग की। उन्होंने कर्मचारियों के समय से एसीपी, इंक्रीमेंट और पदोन्नति किए जाने की मांग भी रखी।

महासंघ के कार्यवाहक अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडे ने इग्नू सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कथित भ्रष्टाचार और विद्यार्थियों के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया। उन्होंने परीक्षा परिणाम, बैक पेपर और री-चेकिंग व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग की। पूर्वांचल विश्वविद्यालय और जगतपुर पीजी कॉलेज से जुड़ी समस्याओं पर भी चर्चा हुई।

इस दौरान धर्मेंद्र पांडे ने विश्व स्तर पर शांति और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विश्व संविधान दिवस की स्थापना का सुझाव दिया। बैठक में मोहनलाल यादव, बबलू खान, श्यामलाल यादव, धर्मेंद्र पांडे, शाह आलम, डॉ. पीसी गौतम, अतुल गुप्ता, अनिल कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस खबर को शेयर करें