सपा सरकार में शिक्षकों और बेरोजगारों को मिलेगा न्याय रू डॉ. मानसिंह यादव
प्रयागराज। इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. मानसिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सपा सरकार बनने पर पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी। पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की सेवा पुस्तिका, शिक्षामित्रों को समान कार्य समान वेतन और टीईटी की विसंगतियां दूर की जाएंगी। आंगनबाड़ी, आशा, अनुदेशक और ग्राम सेवकों के साथ भी न्याय होगा। उन्होंने कहा कि भर्ती कैलेंडर जारी कर नियमित भर्तियां की जाएंगी, पेपर लीक पर रोक लगेगी, एडवोकेट प्रोटेक्शन कानून लाया जाएगा और 69 हजार शिक्षक भर्ती में आरक्षण का पालन होगा। डिप्टी सीएम के आरोपों पर उन्होंने कहा कि भाजपा मुद्दों की नहीं, नैरेटिव की राजनीति करती है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, यमुनापार महासचिव इंजी. जगदीश यादव, महानगर महासचिव रविन्द्र यादव एडवोकेट और रावेन्द्र उर्फ रवि मिश्रा आदि मौजूद रहे।