सपा की ओर से पीडीए जनपंचायत एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के मड़िहान विधानसभा का पीडीए जनपंचायत सम्मान समारोह का आयोजन विधानसभा क्षेत्र के अदलहाट के कौड़िया ग्राम पंचायत में किया गया। इस अवसर पर जन पंचायत के दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि एक तरफ यह सरकार आजादी का अमृत महोत्सव मना रही है दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में शिक्षा का कानूनी अधिकार छीना जा रहा है। पीडीए की एकजुटता और बढ़ती ताकत देख भाजपा बौखला गई है। इसके बदले में वह पीडीए तबके के गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित रखने की साजिश रच रही है। उन्होने कहा कि यह सरकार गरीब, पिछड़ों और दलितों की विरोधी है। जन पंचायत के आयोजक पूर्व चेयरमैन सहकारी बैंक सुरेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि पीडीए जन पंचायत के माध्यम से पार्टी का लक्ष्य समाज के सभी वंचित वर्गों को एकजुट करके उनके हक और अधिकारों की आवाज को मजबूत बनाना है। सरकार को सत्ता से बेदखल करने की जरूरत है।
पीडीए कार्यक्रम में पूर्व विधायक जगतम्बा सिंह पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, रामराज पटेल, संतबीर मौर्या, विजय यादव, राजेश भारती, मुमताज अहमद, वन्दना पटेल, रामजी मौर्या, कृपाशंकर यादव, अभय यादव, उपेन्द्र तिवारी, प्रमोद सिंह आदि सैकड़ो लोग मौजूद रहें।