स्नातकों के बीच पहुंचे शिवशंकर पटेल, किया सघन जनसंपर्क शिक्षा, रोजगार और कर्मचारियों के अधिकारों को बनाया संवाद का केंद्र, विभिन्न क्षेत्रों में मतदाताओं से की मुलाकात
झांसी । इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी शिवशंकर पटेल ने शुक्रवार को जालौन जनपद के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर स्नातक मतदाताओं से जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ऐट, उरई, कोंच, माधौगढ़, जालौन और कालपी पहुंचकर मतदाताओं से मुलाकात की तथा उनके बीच अपनी प्राथमिकताओं और चुनावी मुद्दों को रखा। जनसंपर्क के दौरान शिक्षा, रोजगार, पुरानी पेंशन की बहाली और कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े विषय चर्चा के केंद्र में रहे।
शिवशंकर पटेल ने अपने निर्धारित भ्रमण कार्यक्रम के तहत सुबह ऐट से जनसंपर्क की शुरुआत की। इसके बाद उरई में कोर्ट एवं कलेक्ट्रेट क्षेत्र में पहुंचकर लोगों से संवाद किया। दोपहर में कोंच, माधौगढ़ और जालौन में संपर्क करने के बाद शाम को कालपी पहुंचे। दिनभर चले इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के स्नातक मतदाताओं तक पहुंचकर अपनी बात रखी और उनका समर्थन मांगा।
जनसंपर्क के दौरान शिवशंकर पटेल ने स्नातक वर्ग की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि शिक्षित युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराना, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों पर प्रभावी पहल करना तथा शिक्षकों और कर्मचारियों के हितों की रक्षा करना महत्वपूर्ण विषय हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली और संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों को भी अपने अभियान की प्राथमिकताओं में शामिल किया।
उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व केवल चुनाव तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनप्रतिनिधि को स्नातकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। शिक्षित वर्ग की आवाज को उचित मंच पर उठाना और उनके अधिकारों के लिए प्रयास करना आवश्यक है। इसी उद्देश्य के साथ वह मतदाताओं के बीच पहुंचकर संवाद स्थापित कर रहे हैं।
पूर्व प्रधानाचार्य रहे शिवशंकर पटेल राजकीय शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा बुंदेलखंड कुर्मी कल्याण समिति के संस्थापक एवं केंद्रीय अध्यक्ष भी हैं। शिक्षा और शिक्षक वर्ग से जुड़े अपने अनुभव के आधार पर वह स्नातक मतदाताओं के बीच अपनी बात रख रहे हैं। जालौन जनपद में हुए इस जनसंपर्क के दौरान उन्होंने मतदाताओं से अपने मुद्दों पर विचार करने और चुनाव में समर्थन देने की अपील की।इस अवसर पर देवेंद्र पटेल,राजेंद्र गोस्वामी, कमल दोहरे, अरविंद सेंगर, रामप्रकाश प्रजापति, अशोक दोहरे ,राघवेंद्र सिंह ,संजय सिंह, संजय पटेल, राजकुमार ,मोनू कुमार ,आशीष बुंदेला ,अतर सिंह ,विजय सिंह, मनीष कुमार सहित आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।