Uttar Pradesh
सुनील श्रीवास्तव बने काशी क्षेत्र के अध्यक्ष
वाराणसी। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी एवं परम पूज्य महंत अवैद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष अमर सिंह गंगवार द्वारा सुनील कुमार श्रीवास्तव, विंध्याचल मंडल प्रभारी को काशी क्षेत्र, वाराणसी का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन की घोषणा प्रदेश महामंत्री जगत नारायण पांडेय द्वारा की गई।
सुनील कुमार श्रीवास्तव को नई जिम्मेदारी मिलने पर विश्व हिंदू महासंघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और नई जिम्मेदारी के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।