समाजवादी छात्रसभा ने मनाई डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि
झांसी। समाजवादी छात्रसभा की ओर से महान समाजवादी चिंतक डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अयान अली हाशमी जिलाध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा झांसी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जबकि अध्यक्षता पं. अनुरुद्ध नायक महानगर अध्यक्ष समाजवादी छात्रसभा झांसी ने की।
इस अवसर पर छात्र नेताओं एवं छात्र-छात्राओं ने डॉ. राममनोहर लोहिया के विचारों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ. लोहिया ने समाज में समानता, सामाजिक न्याय और शोषित-वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार आज भी युवाओं और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के छात्र नेता हर्षवर्धन, नितेश यादव, राहुल सिद्धपुरा, मनु पटेल, हिमांशु यादव, युवराज सिंह सहित समाजवादी छात्रसभा के अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र नेता उपस्थित रहे।