साइबर फ्राड के 42 हजार रुपये पीड़ित के खाते में कराए गए वापस
पचपेड़वा (बलरामपुर) थाना पचपेड़वा साइबर हेल्पडेस्क की तत्परता से साइबर धोखाधड़ी में गलत खाते में चले गए 42 हजार रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए गए। इस कार्रवाई से पीड़ित व्यक्ति को बड़ी राहत मिली है।
पुलिस के अनुसार, छोटी बड़ी मस्जिद, पुरानी बाजार, थाना पचपेड़वा निवासी इशहाक खान पुत्र अफजल खान ने अपने मित्र को 50 हजार रुपये भेजने के दौरान गलती से किसी अन्य व्यक्ति के खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी थी। इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसकी शिकायत संख्या 112250200127 है। शिकायत मिलते ही साइबर सेल थाना पचपेड़वा और बैंक टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 50 हजार रुपये की धनराशि को होल्ड करा लिया था। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी की त्वरित रिपोर्टिंग के लिए हेल्पलाइन 1930 और राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल प्रभावी माध्यम माने जाते हैं।
विधिक प्रक्रिया के बाद राशि वापस कराई गई।
साइबर हेल्पडेस्क थाना पचपेड़वा द्वारा तकनीकी जांच के बाद पीड़ित की धनराशि को होल्ड कराया गया था। दिनांक 10 अक्टूबर 2026 को कोर्ट आर्डर के माध्यम से विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए पीड़ित के खाते में 42 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, उपनिरीक्षक अमित चौरसिया, कांस्टेबल विजय कुमार गौड़, कांस्टेबल अरविन्द कुमार यादव तथा कांस्टेबल आशीष विश्वकर्मा साइबर पुलिस टीम की भूमिका रही। अपील करते हुए बलरामपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत करने से धनराशि को दूसरे खातों में जाने से रोका जा सकता है और विधिक प्रक्रिया के बाद उसे वापस कराने में मदद मिलती है।