सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज में ष्भारतीय ज्ञान परंपराष् पर विशेष व्याख्यान आयोजित
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के संघटक महाविद्यालय सी.एम.पी. डिग्री कॉलेज के शिक्षा विभाग की समन्वयक प्रो0 संगीता के नेतृत्व में ष्प्दकपंद ज्ञदवूसमकहम ैलेजमउे पद ब्वदजमउचवतंतल भ्पहीमत म्कनबंजपवदरू ब्वददमबजपदह ठींतंजपलं ॅपेकवउ ूपजी 21ेज-ब्मदजनतल स्मंतदपदहष् विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन भव्यता के साथ संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता इलाहाबाद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सरोज यादव रहीं। उन्होंने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी वक्तव्य में कहा कि 21वीं सदी की आधुनिक शिक्षा प्रणाली की जड़ें हमारी प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित हैं। उन्होंने भारतीय ज्ञान परंपरा, वैदिक मूल्यों और आधुनिक सामंजस्य पर बल देते हुए शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर शोध और नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. यादव ने अपने सरल स्वभाव और अनूठे वक्तव्य से संपूर्ण सभागार को ज्ञान से आप्लावित कर दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अजय प्रकाश खरे,प्रो0 नीता सिन्हा(उप प्राचार्य), डॉव दिलीप सिंह, डॉव जितेंद्र कुमार,शर्मीला श्रीवास्तव, अन्य विभाग से प्रोव सरोज सिंह,प्रोव आभा त्रिपाठी, प्रोव अर्चना त्रिपाठी, डॉ नीति अग्रवाल, डॉ अखिलेश, डॉ अमित सिंह, डॉ मुनींद्र शुक्ला आदि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि एवं प्राध्यापकों का औपचारिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन शोधार्थी आशीष कुमार द्वारा किया गया।मुरारी यादव, मोव मुकीम ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में अपना सहयोग दिया।
समारोह का सफल संयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉवप्रिया सोनी खरे और राष्ट्र गान के साथ सत्र का समापन हुआ।
समारोह का सफल संयोजन शिक्षा विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में शोधार्थी एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉवप्रिया सोनी खरे और राष्ट्र गान के साथ सत्र का समापन हुआ।