संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अन्तर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
प्रतापगढ़।
17.10.2026 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय आईएएस, मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ राम मोहन मीणा आईएएस व जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ श्री ओमकार राणा पीईएस के आदेशानुसार प्रधानाचार्य राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ डॉ विंध्याचल सिंह व राघवेंद्र शुक्ला के संयोजन में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान(01.10.2026 से 31.10.2026 तक) के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.राजकीय उमावि सराय आनादेव प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ विंध्याचल सिंह के निर्देशन व पीटीए अध्यक्ष श्री केदार नाथ सिंह, अनिल कुमार,प्रवीण कुमार सिंह, रंजना वर्मा,अनुज कुमार व शुभम शुक्ला के संयोजन में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसी प्रकार जेजे इंटर कालेज ढिंगवस प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य अनिल कुमार त्रिपाठी के निर्देशन में, अमर जनता इंटर कालेज कटरा गुलाब सिंह प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य डॉ स्निग्धा पांडेय के निर्देशन में, अबुल कलाम इंटर कालेज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य आजाद अहमद के निर्देशन में, शीतला प्रसाद इंटर कालेज गड़वारा प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य त्रिलोचन शुक्ला के निर्देशन में, रामराज इंटर कालेज पट्टी प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य प्रशस्त त्रिपाठी के निर्देशन में, श्री कालिका सिंह इंटर कालेज मोहनगंज प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य पारस नाथ गुप्ता के निर्देशन में, एपीएस इंटर कालेज भदोही प्रतापगढ़ में प्रधानाचार्य जितेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।