रोटरी अरिहंत ने दिव्य ज्योति निकेतन में चलाया ‘प्रोजेक्ट पोषण’ अभियान
प्रयागराज। रोटरी इलाहाबाद अरिहंत द्वारा दिव्य ज्योति निकेतन (दृष्टिबाधित बालिकाओं के आवासीय गृह) में ‘प्रोजेक्ट पोषण - हमारी बेटियाँ, हमारी जिम्मेदारी’ के तहत सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं को आटा, दाल, चावल, देसी घी, रिफाइंड तेल, सरसों का तेल, नमक, सूजी, चीनी, बिस्कुट, चिप्स, चॉकलेट आदि खाद्य सामग्री वितरित की गई। इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं की पोषण संबंधी जरूरतों में सहयोग देना और उनके जीवन में स्नेह व खुशियाँ बाँटना था। क्लब के संस्थापक एवं सलाहकार रोटेरियन शशांक जैन के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया गया। चार्टर अध्यक्ष रो. डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि बेटियाँ समाज का गौरव हैं और उनकी देखभाल हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। बालिकाओं के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस पहल की सार्थकता है। चार्टर सचिव रोटेरियन प्रीति जैन ने कहा कि जरूरतमंद बालिकाओं की सहायता करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन मयंक अग्रवाल ने कहा कि प्रोजेक्ट पोषण के माध्यम से बालिकाओं की आवश्यकताओं को पूरा करना एक सार्थक प्रयास है। कार्यक्रम में रो. निधि अग्रवाल, रो. कन्हैया अग्रवाल, रो. तुषार गुप्ता, रो. शिखा अग्रवाल, रो. संध्या अग्रवाल, रो. अंकित अग्रवाल, सिस्टर ज्योतिका सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।