रोटरी अरिहंत के ‘प्रोजेक्ट नन्ही मुस्कान’ से गरीब बस्ती के बच्चों के चेहरे खिले
प्रयागराज। रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत द्वारा मानवीय संवेदनाओं को समर्पित पहल के तहत गरीब बस्ती क्षेत्र में ‘प्रोजेक्ट नन्ही मुस्कान’ का आयोजन किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना और उनके बचपन को खेल और आनंद से समृद्ध बनाना था। "हर बचपन खिले, हर चेहरा मुस्कुराए" के संदेश के साथ क्लब के सदस्यों ने बच्चों को खिलौने भेंट किए। आयोजकों ने कहा कि खिलौना केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि बच्चों की कल्पनाशीलता और रचनात्मकता से जुड़ा होता है। एक छोटा सा खिलौना भी बड़ी मुस्कान ला सकता है। रोटेरियन शशांक जैन, संस्थापक एवं सलाहकार के मार्गदर्शन में आयोजित इस परियोजना में समाज के लोगों को जरूरतमंद बच्चों की खुशियों में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। चार्टर अध्यक्ष रो. डॉ. कीर्ति अग्रवाल ने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना केवल सेवा नहीं, बल्कि उनके बचपन को खुशियों से भरने का प्रयास है। हर व्यक्ति को ऐसे कार्यों में भागीदारी करनी चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष रो. वैभव अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने सपरिवार बच्चों के साथ खुशियाँ बाँटी। चार्टर सदस्य रो. प्रीति जैन ने कहा कि हर बच्चे को खेलने और खुश रहने का अवसर मिलना चाहिए। इस अवसर पर अतुल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, के.एम. प्रजापति, अंकित अग्रवाल, तुषार गुप्ता, पंकज अग्रवाल, संध्या अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, अनमोल अग्रवाल, पल्लवी अग्रवाल, इमरान अहमद सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।