राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार दुबे ने वाराणसी खंड स्नातक सीट से किया नामांकन
वाराणसी । वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में राष्ट्रीय समाज पार्टी के प्रत्याशी राजकुमार दुबे ने अपना नामांकन दाखिल किया। राजकुमार दुबे मूल रूप से मिर्जापुर जनपद के मझवा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरकछा कला के निवासी हैं। राष्ट्रीय समाज पार्टी ने उन्हें वाराणसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
एडवोकेट किशन सिंह के नेतृत्व में नामांकन दाखिला किया गया।
नामांकन के दौरान राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता एडवोकेट अनिल कुमार पाल, रौनक उपाध्याय, शिवम तिवारी, अनुराग दुबे, दिग्विजय सरोज, इंद्रजीत यादव, रामलखन पाण्डेय, आशीष पाठक, अमरेश चन्द दुबे, चंद्रिका प्रसाद, गुलाब दुबे, रोशन पाण्डेय, निखिल सिंह, संजय दुबे, प्रदीप कुमार पांडेय एवं योगेंद्र पांडेय सहित पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।
इस अवसर पर राजकुमार दुबे ने कहा कि वह स्नातक मतदाताओं की समस्याओं, शिक्षा, रोजगार तथा क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
राष्ट्रीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने राजकुमार दुबे के नामांकन पर उन्हें शुभकामनाएं दीं।