राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में दिखी बच्चों की प्रतिभा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज पटेल नगर झूंसी में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस 2026 का सफल आयोजन
प्रयागराज। गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज, पटेल नगर, झूंसी में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन आज किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बाल वैज्ञानिकों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, शोध प्रवृत्ति और नवाचार की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का सफल संयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जयप्रकाश वर्मा ने किया , जबकि आयोजन सचिव विज्ञान शिक्षक प्रकाश चंद्र थे।
इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों (विद्यार्थियों) और उनके मार्गदर्शक विज्ञान शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपने शोध-पत्रों, नवाचारी विचारों और विज्ञान मॉडलों के माध्यम से ज्वलंत पर्यावरणीय, सामाजिक और वैज्ञानिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और निर्णायक उमेश सिंह एवं महेंद्र पटेल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जागृत करने और उन्हें भविष्य का राष्ट्र निर्माता बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. जयप्रकाश वर्मा एवं आयोजन सचिव श्री प्रकाश चंद्र जायसवाल ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।