राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति योजना का प्रवेश पत्र आज से करें डाउनलोड सभी जिलों में होगी परीक्षा, शामिल होगे 174662 अभ्यर्थी रू राजेन्द्र प्रताप
प्रयागराज। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृति योजना परीक्षा - 2027 (परीक्षा वर्ष 2026) में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र शुक्रवार को पूर्वाह्न से निर्धारित वेबसाइट ीजजचरूध्ध्मदजकंजं.बव.पद के माध्यम से डाउनलोड कर निर्धारित परीक्षा केन्द्र से परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। अभ्यर्थियों को किसी अन्य माध्यम से प्रवेश पत्र प्रेषित नहीं किया जायेगा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) के सचिव राजेन्द्र प्रताप ने आज बताया है कि परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश पत्र के साथ अभ्यर्थी को अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित फोटो युक्त पहचान पत्र की मूल प्रति साथ ले जाना अनिवार्य है। उक्त के बिना परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा एक नवंबर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी जिसमें 174662 अभ्यर्थी शामिल होगे।