राशन कार्डधारकों को नजदीकी दुकानों से मिलेगा खाद्यान्न

मीरजापुर। विजयपुर कोठी स्थित सरकारी राशन की दुकान संख्या 50 की चैहद्दी गजिया, कंतित क्षेत्र में स्थानांतरित कर दी गई है। शासनादेश के तहत अब गजिया क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों के राशन कार्डधारकों को संबंधित क्षेत्र की राशन दुकानों से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा है। अमित कुमार ने बताया कि विजयपुर कोठी दुकान संख्या 50 से पूर्व में जुड़े कार्डधारकों को नजदीकी राशन दुकान संख्या 49 मनोज कुमार तथा दुकान संख्या 66 रमेश मोदनवाल के यहां संबद्ध किया गया है। कार्डधारक वन नेशन, वन राशन कार्ड योजना के तहत दोनों दुकानों से अपना खाद्यान्न सुचारू रूप से प्राप्त कर रहे हैं। कार्डधारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है।
इस खबर को शेयर करें