राजकीय संप्रेक्षण गृह में प्रबंधन समिति की बैठक, किशोरों के सर्वांगीण विकास पर जोर शिक्षा के साथ हुनर विकसित करने के लिए किया प्रेरित, मौसम के अनुकूल भोजन और वस्त्र उपलब्ध कराने के निर्देश
मुजफ्फरनगर। राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर), मुजफ्फरनगर में मंगलवार को प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आवासित किशोरों को शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ उनके सर्वांगीण विकास, कौशल संवर्धन और बेहतर जीवन निर्माण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई। बैठक के उपरांत प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संप्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों से संवाद किया। इस दौरान उन्हें उपहार भेंट कर शिक्षा के साथ-साथ अपने हुनर और कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। सदस्यों ने किशोरों को अपनी प्रतिभा पहचानने और भविष्य में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मौसम के अनुसार भोजन और वस्त्र उपलब्ध कराने के निर्देश प्रबंधन समिति के सदस्यों ने संप्रेक्षण गृह के प्रभारी को निर्देश दिए कि आवासित किशोरों को मौसम के अनुकूल पौष्टिक भोजन एवं आवश्यक वस्त्र उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही उनकी शिक्षा, आवश्यकताओं और समुचित विकास पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया गया। ये रहे मौजूद बैठक में जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, डॉ. राजीव कुमार, श्रीमती मंजू शर्मा, श्रीमती हेमलता, डॉ. हर्ष विनायक, मनोज कुमार और शारिक सहित प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) के प्रभारी मोहित कुमार ने बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के कर्मचारी सुरजीत एवं प्रदीप तथा पुलिसकर्मी और सुरक्षाकर्मी भी मौजूद रहे।