पैतृक बाजार संग्रामगढ़ में भी प्रदेश अध्यक्ष मोना का प्रमोद के साथ हुआ भव्य स्वागत।।
संग्रामगढ़, प्रतापगढ़। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पैतृक बाजार संग्रामगढ़ में भी शनिवार की रात आराधना मिश्रा मोना का सांसद प्रमोद तिवारी के साथ जोरदार स्वागत हुआ। क्षेत्र में स्वागत कार्यक्रमों के चलते आराधना मिश्रा मोना देर रात संग्रामगढ़ पहुंच सकीं। मोना के बाजार पहुंचते ही काफी देर से इंतजार कर रहे व्यापारियों तथा आसपास के ग्रामीणों ने डीजे की धुन पर जोरदार स्वागत किया। इसके चलते सांसद प्रमोद तिवारी व आराधना मिश्रा मोना को पूरी बाजार से होकर घर के लिए निकलना पड़ा। बाजार में हाईवे के दोनों किनारे व्यापारी, महिलाएं, बुजुर्ग तथा समर्थक पंक्तिबद्ध खड़े होकर पुष्पवर्षा के जरिए अपनी खुशी बयां कर रहे थे। स्वागत कार्यक्रमों को लेकर विधायक के पुत्र राघव व छोटी बहन विजयश्री सोना भी लोगों के प्रति आभार की मुद्रा में नजर आयीं। वहीं पैतृक आवास के सामने भी बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने पूर्व प्रमुख पुष्पा के नेतृत्व में मोना का पारिवारिक रश्म के तहत स्वागत किया। जिसमें डीजे व । बैंड बाजा ढोल नगाड़ा के साथ माला फुल व मिठाइयों सेइस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, रेशमलाल जायसवाल, अतुल तिवारी, राजेश बाबा, पंकज कौशल, दिलीप कौशल, आनंद अग्रहरि, आलोक पटेल, मिश्रीलाल वैश्य, धीरज साहू, रिंकू श्रीवास्तव, सिद्धार्थ गुप्ता गुलाब पटवा राजेश कौशल अंकुश अग्रहरि बदलूराम पटेल, अरूण तिवारी, रवीन्द्र मोदनवाल आदि मौजूद रहे