महर्षि वाल्मीकि ने सत्य, मर्यादा, मानवता का दिया संदेश रू अशफाक कांग्रेस महापुरुषों के विचारों, संविधान के मूल्यों पर चलती है
प्रयागराज (सोरांव)। कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में महर्षि वाल्मीकि एवं महान स्वतंत्रता सेनानी, निर्भीक पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी की जयंती के अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर उनके विचारों, संघर्षों और समाज के प्रति योगदान को याद किया गया। इस मौके पर
कांग्रेस के गंगापार जिलाध्यक्ष
अशफाक अहमद ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने अपनी महान रचना रामायण के माध्यम से सत्य, मर्यादा और मानवता का संदेश दिया, वहीं गणेश शंकर विद्यार्थी ने अपनी कलम को गरीबों, मजदूरों, शोषितों और पीड़ितों की आवाज बनाया। उनका जीवन हमें अन्याय के खिलाफ खड़े होने और समाज में प्रेम, भाईचारा तथा समानता कायम करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि आज के दौर में महर्षि वाल्मीकि के सामाजिक समरसता के संदेश और गणेश शंकर विद्यार्थी की निर्भीक पत्रकारिता के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है। जब तक समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान, न्याय और अधिकार नहीं मिलेगा,तब तक सच्चे लोकतंत्र का सपना अधूरा रहेगा।
फाफामऊ विधानसभा प्रभारी मंजू मौर्या ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महापुरुषों के विचारों और संविधान के मूल्यों पर चलते हुए गरीब, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी। महिला जिलाध्यक्ष खुशनवेदा फारुकी ने सभी से महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलकर एक न्यायपूर्ण, समतामूलक और सद्भावपूर्ण समाज बनाने का संकल्प लेने की अपील की।कार्यक्रम में कांग्रेस जिला महासचिव समशुल कमर, ब्लाक अध्यक्ष मो. शमीम, कुमार गौरव मौर्या, पंचू पासी, मो.फारुक, वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिद्दीकी,मो.नसीम,डा.अमर सिंह पटेल,रंगराज पटेल,शिवम पटेल, नन्हें पटेल,रमेश मौर्या,आलोक कनौजिया, समर बहादुर सरोज, समशेर पटेल, मो.इरशाद, आदित्य पाण्डेय लोग उपस्थित रहे।