मिशन शक्ति के तहत चैक घंटाघर पर गूंजा महिला सशक्तिकरण का संदेश
प्रयागराज। महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के उद्देश्य से चैक घंटाघर पर मिशन शक्ति के अंतर्गत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। जिला महिला व्यापार मंडल एवं रोटरी क्लब प्रयागराज प्लैटिनम की संयुक्त पहल पर हुए कार्यक्रम में महिलाओं को उनके अधिकारों और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक का मंचन स्वांग रंग संस्था के कलाकारों ने निर्देशक सचिन चंद्र के निर्देशन में किया। हर्षिता तिवारी, मुस्कान दास, दिव्यांशी अग्रहरि, हर्ष पांडेय और पंकज पांडेय ने प्रभावशाली अभिनय से महिला सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अवंतिका टंडन, महासचिव हिना खान, कोषाध्यक्ष वंदना त्रिपाठी, रोटरी क्लब अध्यक्ष अजय शर्मा, सचिव प्रमय मित्तल, नितिन चोपड़ा, नेहा जायसवाल, प्रयाग व्यापार मंडल सचिव सुहेल अहमद और युवा नेता शुभम केसरवानी मौजूद रहे।
पुलिस प्रशासन की ओर से कोतवाल सुधीर सिंह, घंटाघर चैकी प्रभारी अनूप वर्मा, मिशन शक्ति प्रभारी सौभया गुप्ता सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम एसीपी निकिता श्रीवास्तव के निर्देशन और डीसीपी पीयूष मोर्डिया के निर्देश पर आयोजित हुआ।