पीतांबरा टाउन में निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल
झांसी। पीतांबरा टाउन भोजला स्थित मां पीतांबरा दुर्गा जी के मंदिर से धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में भक्तों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने मां के जयकारे लगाकर अपनी आस्था प्रकट की।
कार्यक्रम में मुख्य पंडित के रूप में पंडित सुबोध शास्त्री, पंडित राम प्रकाश नायक एवं निवाड़ी के पंडित संतोष कृष्ण पटेरिया ने धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता की। आयोजन के मुख्य आयोजक हरजीत सिंह चावला एवं हैप्पी चावला रहे।
इस अवसर पर संदीप उपाध्याय, अश्विनी विश्वकर्मा, सर्वेश गुप्ता, के. श्रीवास्तव, जितेंद्र राय, एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. राजकुमार, आर.पी. सिंह, अशोक सोनी, रवि नामदेव, आर.के. शांडिल्य, राम प्रकाश नायक सहित अनेक भक्तगण उपस्थित रहे।
कलश यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं ने मां पीतांबरा के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति व्यक्त की। आयोजन में भक्तों की सहभागिता से धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।
………………………………