पितृ विसर्जन पर आज अवकाश, दिया धन्यवाद
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) प्रयागराज के जिला अध्यक्ष देवराज सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डा संतोष कुमार राय से मिलकर सनातन परंपरा के निर्वहन के लिए पितरों के पिंडदान एवं विसर्जन 10 अक्टूबर शनिवार अमावस्या के दिन अवकाश की मांग किया था। संगठन की मांग पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पूर्व विचार करते हुए 10 अक्टूबर अमावस्या के विद्यालयों को बंद करने का आदेश प्रदान किया है, इसके लिए संगठन जिला अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज को धन्यवाद ज्ञापित करता है। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संरक्षक डॉ हरिप्रकाश यादव, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपेंद्र वर्मा , प्रदेश आय व्यय निरीक्षक सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री संदीप शुक्ला, प्रदेश मंत्री तीर्थराज वर्मा , जिला मंत्री डीपी यादव जिला उपाध्यक्ष गार्गी श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष अनुभान सिंह, जिला उपाध्यक्ष विजय विद्रोही, विजय यादव, आकांशा कुशवाहा, अमृता यादव, देवेंद्र सिंह, हरिश्चंद्र, अरुण कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।