प्रयागफिलेक्स-2026 का आयोजन 9 से 11 अक्टूबर तक
प्रयागराज, 7 अक्टूबर। डाक विभाग, प्रयागराज मंडल द्वारा डाक टिकट संग्राहक एसोसिएशनों तथा उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज के सहयोग से ‘प्रयागफिलेक्स-2026’ जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी 9 से 11 अक्टूबर 2026 तक उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज में आयोजित होगी।
प्रदर्शनी का विषय ‘इंडिया थ्रू स्टैम्प्सदृहेरिटेज, कल्चर एंड प्रोग्रेस’ (डाक टिकटों के माध्यम से भारतदृविरासत, संस्कृति और प्रगति) रखा गया है। डाक टिकट महज डाक भेजने का माध्यम नहीं, बल्कि किसी देश के इतिहास, विरासत, संस्कृति, महान व्यक्तित्वों, उपलब्धियों और महत्वपूर्ण घटनाओं के लघु प्रतिबिंब होते हैं। प्रदर्शनी का उद्देश्य प्रयागराज के लोगों, विशेषकर छात्रों और युवाओं को डाक टिकट संग्रह की रोचक दुनिया से परिचित कराना है। प्रदर्शनी में दुर्लभ एवं रोचक डाक टिकटों के साथ विभिन्न प्रकार की फिलैटेलिक सामग्री के संग्रह प्रदर्शित किए जाएंगे। आगंतुकों को देश के इतिहास और संस्कृति से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण पहलुओं को डाक टिकटों के माध्यम से जानने का अवसर मिलेगा। 10 अक्टूबर को छात्र-केंद्रित कार्यक्रम के तहत स्कूली छात्रों के लिए फिलैटेलिक क्विज और फिलैटेलिक कार्यशाला आयोजित की जाएगी। प्रयागराज के विभिन्न विद्यालयों को अपने छात्रों की सहभागिता के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को डाक टिकट संग्रह की कला एवं इसके शैक्षिक महत्व से परिचित कराया जाएगा। डाक विभाग के अनुसार, फिलैटेली को केवल एक शौक के रूप में नहीं, बल्कि एक प्रभावी शैक्षिक उपकरण के रूप में भी देखा जा सकता है। एक छोटा-सा डाक टिकट बच्चों को इतिहास, भूगोल, कला, संस्कृति, विज्ञान, महान व्यक्तित्वों और राष्ट्रीय घटनाओं से परिचित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
डाक विभाग ने प्रयागराज के सभी विद्यालयों, छात्रों, अभिभावकों और आम नागरिकों से प्रदर्शनी में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से प्रयागफिलेक्स-2026 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का अनुरोध किया गया है, ताकि अधिक से अधिक नागरिक, विशेषकर बच्चे और युवा, इस आयोजन से जुड़ सकें और डाक टिकट संग्रह जैसे ज्ञानवर्धक शौक को नई पीढ़ी के बीच प्रोत्साहन मिल सके।
इनसेट...............................
कार्यक्रम एक नजर में
आयोजनः प्रयागफिलेक्स-2026, जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी
तिथिः 9 से 11 अक्टूबर 2026
स्थानः उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, प्रयागराज
आयोजकः डाक विभाग, प्रयागराज मंडल