``` ```

प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी को लेकर रामपुरखास में स्वागत के नए रिकार्ड की चमक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की ताजपोशी के बाद शनिवार को रामपुरखास में सांसद प्रमोद तिवारी के साथ आराधना मिश्रा मोना के स्वागत का एक नया रिकार्ड नजर आया है। रविवार को स्थानीय कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मोना के ऐतिहासिक स्वागत को लेकर क्षेत्रीय जनता के प्रति आभार जताया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने विधायक मोना के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में प्रथम बार क्षेत्र पहुंचने पर रामपुरखास की जनता तथा कार्यकर्ताओं के जोरदार समर्थन व स्वागत को सेवा एवं विकास के लिए सशक्त पूंजी कहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों के प्रति आभार भी जताया है
इस खबर को शेयर करें