प्राचार्य सत्यव्रत मिश्र गौरव किए गये सम्मानित
प्रयागराज। आर्यकन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति द्वय विपिन दीक्षित एवं राजीव लोचन ने श्री महावीर संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य सत्यव्रत मिश्र गौरव को आज सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व कमिश्नर आर एस वर्मा , डॉ अंकिता राज , आर्यकन्या ग्रुप के चेयरमैन पंकज जायसवाल , वात्सल्य हॉस्पिटल की निदेशक एवं भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कृतिका अग्रवाल सहित अन्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभाकर त्रिपाठी ने किया ।।