पूरा मनोहरदास में विकास को मिली गति, निहालपुर में गली निर्माण कार्य शुरू
प्रयागराज। शनिवार को नगर निगम के वार्ड संख्या 91 पुरा मनोहरदास में लंबे समय से जर्जर पड़ी गली के निर्माण कार्य की शुरुआत करा दी गई है। मोहल्ला निहालपुर में हो रहे इस निर्माण से स्थानीय लोगों में खुशी है।यह गली गांधी यादव के मकान से शुरू होकर गोकरण यादव, कारी अय्यूब, गुड्डू कंट्रोल व चंदा बेगम के मकान से होते हुए दफ्तरी मैदान तक बनाई जाएगी। बरसात में इस गली में जलभराव और कीचड़ की समस्या से लोगों को काफी परेशानी होती थी। क्षेत्रीय पार्षद पति काशान सिद्दीकी ने बताया कि क्षेत्र के लोगों की मांग पर इस गली को स्वीकृत कराया गया है। जल्द ही गुणवत्तापूर्ण इंटरलॉकिंग व नाली सहित निर्माण पूरा करा दिया जाएगा, जिससे आवागमन सुगम होगा। वहीं मोहल्लेवासियों ने नगर निगम और पार्षद का आभार जताया है।