पापांकुशा एकादशी पर व्रत-पूजन के साथ हुआ सामूहिक सत्संग
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।पापांकुशा एकादशी के अवसर पर गीता श्याम सत्संग महिला मंडल की ओर से दक्षिणी कृष्णापुरी स्थित कविता शर्मा के आवास पर सामूहिक सत्संग का आयोजन किया गया। इस दौरान मंडल की साधिकाओं ने व्रत रखकर भगवान विष्णु की आराधना की और भजन-कीर्तन के माध्यम से आध्यात्मिक वातावरण बनाया।सत्संग संयोजिका मनीषा गोयल ने पापांकुशा एकादशी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दिन व्रत रखने और भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि, शांति और पुण्य की प्राप्ति होती है। वहीं, प्रधानाचार्या मंजू गोयल ने कहा कि वैष्णव परंपरा में एकादशी को भगवान विष्णु की प्रिय तिथि माना गया है। व्रत और सत्संग से मन व इंद्रियों पर नियंत्रण रखने तथा आध्यात्मिक उन्नति की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने इस अवसर पर भगवान विष्णु के नाम का अधिकाधिक जप करने का भी आह्वान किया।कार्यक्रम के आयोजन में कविता शर्मा, सरोज बाला, पवित्रा गोयल, गर्ग, मंजू शर्मा, रेखा शर्मा, खुशी सक्सेना और केशवी का विशेष योगदान रहा।सत्संग में प्रकाशी शर्मा, मंजू सेन, प्रधानाचार्या शिमला देवी, सुमन, नीतू, निधि, नेहा, कौशल्या, जाह्नवी, ममता, पूनम, उर्मिला, कुसुम, श्यामो, कृष्णा, सोहनबीरी, सुदेश और सरिता बंसल सहित अनेक गुरु प्रेमी उपस्थित रहे।