``` ```

पडरौना अंडरपास में इंजीनियरिंग फेल, करोड़ों रुपये पानी में

कुशीनगर। रेलवे द्वारा पडरौना नगर में करोड़ों की लागत से बनाया गया अंडरपास तकनीकी खामी का शिकार हो गया है। जमीन के भीतर से पानी निकलने के कारण अंडरपास में लगातार जलभराव हो रहा है। इससे निर्माण की गुणवत्ता, भूजल आकलन और जलनिकासी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

कुशीनगर तराई क्षेत्र में आता है, जहां भूजल स्तर काफी ऊपर है। ऐसे में अंडरपास बनाना भू-तकनीकी इंजीनियरिंग की परीक्षा है। सवाल है कि क्या डिजाइन से पहले मिट्टी की प्रकृति, भूजल दबाव और जलनिकासी का समुचित अध्ययन किया गया था? यदि व्यवस्थाएं डिजाइन में थीं तो जलभराव क्यों? और यदि नहीं थीं तो तकनीकी स्वीकृति किस आधार पर दी गई?
इस खबर को शेयर करें