पं रामचंद्र मिश्र मेमो पब्लिक स्कूल के प्रिंस ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जीता पदक, सम्मानित
प्रयागराज। पं रामचंद्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल झलवा के प्रिंस पाल ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक हासिल कर प्रयागराज का मान बढ़ाया है। आरबीएसएम पब्लिक स्कूल, भोंडसी, गुरुग्राम (हरियाणा) में सीबीएसई की ओर से आयोजित राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में छह अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2026 तक संपन्न हुई जिसमें पं रामचंद्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल झलवा, प्रयागराज के छात्र प्रिंस पाल (कक्षा-11जी) एवं समर पाल (कक्षा-9) ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और दोनों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । प्रिंस पाल (कक्षा-11जी) ने भार वर्ग ( 46ाह) में अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने विजेता बालक और अभिभावकों को सम्मानित किया है।
पं रामचंद्र मिश्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल झलवा के निदेशक आकाश चन्द्र मिश्र एवं सुभाष चन्द्र मिश्र ने छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी और बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव अतुल सिद्धार्थ तिवारी और कोच मृत्युंजय मिश्रा को बधाई दी है।