ऑटो व ई रिक्शा की भिड़ंत में आधा दर्जन के करीब श्रद्धालु चोटिल
शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन शक्तिपीठ कड़ा धाम से गंगा स्नान कर वापस घर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ऑटो , ई रिक्शा लोडर से टकरा गया। दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन भर श्रद्धालु चोटिल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने हादसे की जानकारी एम्बुलेंस एवं इलाकाई पुलिस को दी पुलिस तो थोड़ी ही देर में पहुंच गई लेकिन घायलों के अस्पताल जाने के बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंची। हादसे की खबर पर पहुंची पुलिस ने चोटिलो को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए।
मिली जानकारी के अनुसार मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के सेलरहा पश्चिम गांव की सुनीता देवी, दिव्या देवी, आशा देवी एवं छोटी बच्ची शिवानी रविवार की सुबह गंगा स्नान के लिए कड़ाधाम के कुबरी घाट गए थे। उन्होंने धरमुहापुर गांव के ज्ञान सिंह का ऑटो रिक्शा बुक किया था। सभी लोग गंगा स्नान एवं मां शीतला के दर्शन करने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। ऑटो रिक्शा चालक ने सैनी कोतवाली के कमासिन के पास मकक्कन एवं उनकी पत्नी आरती देवी को भी बैठा लिया था। जैसे ही ऑटो सयारा पुल के समीप पहुंची सामने से आ रहे एक ई रिक्शा लोडर ने ऑटो में टक्कर मार दिया। लोडर चालक ने अपने वाहन में भी कुछ महिलाओं को बैठाया था। हादसे में सभी लोग घायल हो गए । हादसे की खबर इलाकाई पुलिस एवं एंबुलेंस को दी गई। मौके पर सिराथू चौकी प्रभारी हमराहियों के साथ पहुंचे। इसके अलावा जानकारी सेलरहा पश्चिम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लवलेश यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया और अपने-अपने वाहनों से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। घायलों के जाने के बाद भी मौके पर एंबुलेंस नहीं पहुंची। इससे लोगों में नाराजगी देखने को मिली। वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि लवलेश एवं सिराथू चौकी प्रभारी की इलाके लोग प्रशंसा कर रहे हैं। हादसे में घायल दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई जा रही है।