नवागत एसडीएम व तहसीलदार का बार एसोसिएशन ने किया स्वागत
औरैया। अजीतमल तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी (न्यायिक) दिव्या सिकरवार एवं तहसीलदार रविंद्रनाथ उपाध्याय का बार एसोसिएशन अजीतमल के अधिवक्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शेष नारायण सक्सेना एवं उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान सहित अभय कुमार दुबे, नागेंद्र तिवारी और मीडिया प्रभारी शैलेंद्र प्रजापति समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। अधिवक्ताओं ने नवागत अधिकारियों से न्यायिक एवं राजस्व कार्यों में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने की अपेक्षा व्यक्त की। अधिकारियों ने भी अधिवक्ताओं के सहयोग से तहसील के कार्यों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने की बात कही तथा न्यायिक व राजस्व कार्य में एक जुटता से जन शिकायतों में सहभागिता से कार्य किया जाएगा।