नव जनोदय इंटर कॉलेज में एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता सम्मानित
चिलकाना। एशियन गेम्स मे स्वर्ण पदक विजेता प्राची चौधरी को सुल्तानपुर स्थित नव जनोदय इंटर कॉलेज में शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्राची चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उन्हें सफलता का मंत्र देते हुए कहा कि लक्ष्य के प्रति दृढ़ संकल्प, निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास से ही मंजिल हासिल की जा सकती है। असफलता से निराश होने के बजाय उससे सीख लेकर दोबारा प्रयास करना चाहिए।प्रधानाचार्य श्याम कुमार सैनी ने भी विद्यार्थियों को प्राची चौधरी की उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बालकृष्ण शर्मा ने की तथा संचालन मनोज सैनी ने किया। इस दौरान आकाश काशी,शक्ति चौधरी, बिजेंद्र सिंह,कुलदीप तोमर, काजल, सगुन,और प्राची चौधरी के भाई अंकित चौधरी,बहन अन्नू चौधरी एव भारी संख्या मे गणमान्य लोग मौजूद रहे।